नई दिल्ली: आज भाजपा सांसद नवनीत राणा तड़के सुबह ही दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहाँ उन्होंने अपने पति संग हनुमान चालीसा का बड़े भाव के साथ पाठ किया। दोनों पति पत्नी ने अप्रैल माह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की वजह से बाद में जमानत मिली।
इससे पहले सांसद नवनीत राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलता है चाहे वह भाजपा ही क्यों न हो। आज हम यहां हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए करा रहे हैं ताकि महाराष्ट्र के लोगों को उद्धव ठाकरे से मुक्ति दिला सकें।
सांसद नवनीत ने बताया कि जब वह जेल में थीं तो उन्होंने रोज 101 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया था और वह नहीं चाहतीं कि कोई निर्दोष जेल जाए। मुंबई से शुरू हुई हनुमान चालीसा की सियासत अब देश की राजधानी में जोर पकड़ रही है।

