लखनऊ : आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को 12.15 बजे विधानसभा को संबोधित करने वाले हैं। यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी और सीएम योगी ने कहा कि “सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने सदन में भाजपा विधायकों के भी उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए हैं।
अनुपूरक बजट का आकार 42 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वित्त वर्ष का आखिरी अनुपूरक बजट 33,768 करोड़ रुपये था। उसकी तुलना में करीब 8500 करोड़ रुपये ज्यादा होने की संभावना है। पिछले अनुपूरक बजट में पूंजीगत व्यय के लिए लगभग 20 हजार करोड़ और राजस्व लेखा के लिए करीब 13756 करोड़ रुपये का प्रावधान था।

