जमीन Vs नौकरी: आज कोर्ट में चार्जशीट का जवाब देगा लालू परिवार

लम्बे समय से चला आ रहा लालू परिवार पर जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में आज बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले 2 नवंबर को सुनवाई की गई थी। इसमें आरोपी पक्ष की तरफ से स्क्रूटनी करने के लिए समय की मांग की थी। कोर्ट ने 29 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए मिली थी। इससे पहले यानी 2 नवंबर को इस केस में लालू-राबड़ी समेत सभी आरोपियों के पासपोर्ट अदालत में जब्त किए गए थे और इसके अलावा सुनवाई में आरोपी पक्ष की ओर तरफ से पासपोर्ट वापस करने की अपील होने की आशंका है।
साथ ही आरोपी पक्ष की तरफ से चार्जशीट का जवाब भी दिया जाएगा। जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में घोटाला केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर करके अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बना दिया गया था।
16 अक्टूबर को सुनवाई में कोर्ट ने लालू परिवार को राहत मिली थी। कोर्ट की तरफ से उन्हें हर सुनवाई में पेशी से छूट दी गई थी। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को भी सरकारी दौरे पर विदेश जाने की अनुमति दी थी। 50 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *