जोशीमठ संकट के चलते प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को आज शुक्रवार को बैठक में निर्देश दिए कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे उन्हें अब स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजना तैयार की जाए। ताकि उन्हें इस मुश्किल वक्त में मदद हो सके। सीएम ने ये भी कहा कि उनकी आजीविका प्रभावित न हो। इसके लिए अभी से योजना बनाकर आगे कार्य करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। जहां जहां स्थानों पर प्रभावितों को विस्थापित किया जाना है उनको सरकार द्वारा हर संभव सुविधा दी जाने का प्रयास रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उन छात्रों की पढ़ाई के संबंध में रिपोर्ट ली और इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई एवं परीक्षा देने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। इसके लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दी जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा एवं एसएन पाण्डेय उपस्थित थे।सीएम ने जिलाधिकारी चमोली से लगातार बातचीत करके कहा है कि स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर किसी भी समस्या का आंकलन किया जाए।

