टिहरी :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी में हैं। यहां वह नई टिहरी स्थित कोटी कॉलोनी पहुंचे। इतना ही नहीं सीएम धामी ने टिहरी झील में बोटिंग की और झील क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिन के दौरे में उत्तरकशी जनपद भ्रमण के दौरान कोटी कॉलोनी में टिहरी झील का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डोबरा चांठी पुल फ्लोटिंग हट्स का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों का पुनर्वास करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने की भी बात उन्होंने कही।1200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से झील के आसपास व्यवस्थाएं और भी बढ़ाई जाएंगीं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और यहाँ की सुंदरता भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को विश्वस्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार हर उत्तम प्रयास करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे मूर्त रूप देने के लिए बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
आज सीएम के टिहरी दौरे पर यहाँ स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, अपर निदेशक पर्यटन पूनमचंद सभी मौजूद रहे।
आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टिहरी,बड़ी घोषणाओं का किया ऐलान

