36 लाख रुपयों के लिए किया बड़ा क्राइम, STF ने किया खुलासा 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पेपर को लीक करने वाले अभियुक्त को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आयोग की आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन  में काम करता है जिसकी ड्यूटी है पेपर छपने के बाद सील करने की लेकिन शातिर ने तीनों पालियों के एक-एक सेट को टेलीग्राम एप के माध्यम से अपने साथियों को भेजा और उसे 36 लाख रुपये दिए गए। 
आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में हुई थी। इसके बाद से ही लगातार इसमें धांधली होने की बात सामने आई। बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और इसकी जांच एसटीएफ हिस्से गई। इस क्रम में रविवार को एसटीएफ ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड भी मंजूर की थी, लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ के रडार पर प्रिंटिंग प्रेस  से जुड़ा  करने वाला सामने आया। 
इस कर्मचारी जिसका नाम अभिषेक वर्मा है उसने कुछ दिनों में काफी पैसा खर्च किया ,गाड़ी खरीदी और गांव के मकान में भी अच्छा-खासा पैसा खर्च किया है। पता चला कि वह देहरादून आने वाला है। मंगलवार शाम को वह देहरादून आया तो एसटीएफ ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *