आज उत्तराखंड में एक लम्बे समय से चल रहा धरना खत्म हुआ। गौरतलब है कि चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति का 22 महीनों से चल रहा धरना स्थगित हुआ। जो धरना आज प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात और आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
चारों धामों की पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुलाकात की और उनके आश्वासन पर इस धरने को समाप्त किया है। शनिवार को देवस्थानम बोर्ड और चार धाम यात्रा को लेकर चारों धामों की पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बैठक की और सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया की उनकी मांगे पूरी होंगी जिसके चलते बाद में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चल रहा धरना स्थगित हुआ है। तीर्थ पुरोहितों ने आगामी 30 अक्टूबर तक धरने को स्थगित किया है। बता दें कि विगत 22 महीने से देवस्थानम बोर्ड को लेकर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब भी धरना जारी है।
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश-दुनिया के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड के तहत बनाई गई उच्च स्तरीय समिति द्वारा चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल बोले कि मुख्यमंत्री ने हमें आमंत्रित किया और उसमें समिति की ओर से आठ लोगों को मेंबर बनाया जाएगा।
सीएम उत्तराखंड धामी के आश्वासन पर 22 महीने से चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त

