हल्द्वानी : आज सीएम धामी ने गुरुवार को टनकपुर में रोड शो किया है। इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया और सीएम धामी ने जनता से समर्थन मांगते हुए प्रदेश के विकास को अपनी प्राथमिकता कहा। उन्होंने कहा कि वह चंपावत के विकास में कोई भी कमी नहीं रखेंगें।
आपको बतादें की गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो किया फिर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। जिसमें उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में आगे विकसित करने की बात कही।
आज गुरुवार को इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक केलाश गहतोडी, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, नारायण सिंह, सुभाष बगोली, पूरन महर, हरीश हैसियत, अमजद हुसैन, दीनदयाल अग्रवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। सभी जानतें हैं की यह उपचुनाव आगामी 31 मई को होना है।

