देहरादून : गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में आगामी 7 जून को पेश की बातें हुई लेकिन इस पर अभी संशय बरकरार है। आपको बतादें कि सत्र के दौरान राज्य सभा चुनाव देहरादून में होने की वजह से सत्र की तारीख में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सत्र के लिए संसाधन और सुविधाएं जुटाना भी सरकार के लिए चुनौती है।
आपको बतादें कि वित्त विभाग बजट की सभी तैयारी हो चुकी है। मार्च महीने में लेखानुदान लाने के बाद अब सरकार को वित्तीय वर्ष के लिए बजट लाना है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बजट की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट में जन सुझावों को शामिल करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हितधारकों के साथ दो बड़ी बैठकें कर चुके हैं।
सोच पर है सरकार-संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से चर्चा कर चुके हैं। इसे देखते हुए सत्र की तिथि में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

