मानव तस्करी निरोधक दस्ता की टीम ने मानव तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो सगी बहनों को बड़े गंदे धंदे में जाने से मुक्त करा दिया है। दोनों को एक गिरोह के चंगुल मुक्त कराया है। दोनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। पुलिस ने गिरोह के लीडर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लीडर की पत्नी फरार होने में सफल रही।
आरोपियों को पुलिस ने जेल में डाला और बीते दिन मंगलवार को मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने कहा है कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर टिबड़ी स्थित एक मकान में दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाया हुआ था। 17 व 14 वर्षीय किशोरियों को बरामद करते हुए आरोपी आलोक को हिरासत में लिया गया, आरोपी आलोक को साथ लेकर टीम ने छापेमारी करते हुए कार से सौदा करने आ रही महिला सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया।

