15 मिनट में पहुंचे दून से मसूरी,एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे होगा तैयार 

आपको एक खुश खबरी देनी है की अब देहरादून और मसूरी के बीच बनने वाले रोपवे से अब मात्र 15 मिनट में पहुँच जाएंगें मसूरी। कैबिनेट बैठक में निर्माण के बायलॉज में राहत देते हुए टर्मिनल को निर्धारित ऊंचाई तक निर्माण को मंजूरी मिली है। 
देहरादून और मसूरी के बीच रोप-वे निर्माण को सरकार के स्तर से सभी  मिली है और ऊंचाई और रोप-वे की लंबाई की वजह से इसमें ऊंचे-ऊंचे टर्मिनल तैयार होंगें। लेकिन बायलॉज के हिसाब से इतनी ऊंचाई पर टर्मिनल का निर्माण नहीं किया जा सकता है।इसके चलते रोप-वे के निर्माण में रुकावट आ रही थी। कैबिनेट बैठक की सूचना दी मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बताया कि बैठक में बायलॉज में शिथिलिकरण को मंजूरी दी गई है। इसके बाद अब रोप-वे के लिए निर्धारित ऊंचाई वाले टर्मिनल बनाए जा सकेंगे।देहरादून से मसूरी के लिए प्रस्तावित रोपवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे होगा। रोपवे की लंबाई 5.5 किमी होगी। जो हांगकांग के गोंगपिंग रोपवे की लंबाई 5.7 किमी से महज सौ मीटर कम है। इस रोपवे के बनने से दून से मसूरी मात्र 15-18 मिनट में पहुंच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *