फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत हुई है। बच्चे को तीन महीने पहले कुत्ते ने काटा था जिसके बाद बच्चे का इलाज कराया गया था। लेकिन अब जाकर उसके व्यवहार में कुछ अजीब से बदलाव सामने आने लगे। मासूम को पानी से डर लगने लगा। वहीं कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने जैसी आवाज भी आती थी। इससे घबराए परिवार के लोग मासूम को डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने बताया कि सब रेबीज के कारण हो रहा है। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मासूम को रेबीज का इन्फेक्शन फैल गया है। बेटे की हालत देख पिता चीखने चिल्लाने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। जिस कुत्ते ने सचिन को काटा था, वो गांव के कई और लोगों को भी काट चुका है। ऐसे में सचिन की मौत के बाद उन लोगों में भी दहशत है।
7 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा,बदला खाने का अंदाज; फिर हुई ऐसी मौत-देख चिल्लाया पिता

