इतिहासकार-लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का 99 साल की उम्र में निधन

भारत के मशहूर इतिहासकार और बड़े लेखक बाबासाहेब पुरंदरे ने आज सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 99 साल के थे। उनके निधन पर अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि पुरंदरे को शनिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद ,हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया जहाँ उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। सूत्रों की मानें तो लेखक और इतिहासकार बाबा पुरंदरे अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबर ने देशभर में उनके चाहने वालों के लिए धक्का दिया है। सभी में शोक की लहर है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है। वहीं, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बाबासाहेब के निधन पर दुख जताया।बाबासाहेब पुरंदरे ने देश के लोकप्रिय इतिहासकार तो थे ही साथ ही उन्होंने हमे कई अच्छे थिएटर्स भी दिए है। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *