मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लन्दन दौरे पर थे जहां उन्होंने निवेशक सम्मेलन को लेकर लंदन में हुए रोड शो में वहां के प्रवासियों को धन्यवाद किया है। सीएम धामी ने सभी का आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए वहां रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है। विदेशी निवेशकों से हुए समझौतों से सीएम खुश हैं।। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रवासी उत्तराखंड निवासी विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से पूरी तरह जुड़ाव में हैं।
विदेश दौरे के बाद खुश दिखे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,अनुभव साझा किए
अपनी मेहनत से उत्तराखंड के प्रवासी भाइयों ने अपना खास मुकाम बनाया है। जिस अपने पन की भावना अपनत्व भाव से उनका स्वागत किया गया और उससे उनका मन बेहद खुश हुआ। विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहन, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन भ्रमण बहुत ही सफल रहा है। निवेशकों से उत्साहवर्धक बात हुई है। निवेश के महत्वपूर्ण एमओयू हुए हैं।

