मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की है और अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया है। मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मीटिंग के सियासी मायने भी लगाए जाने शुरू हो गए हैं।नड्डा से चर्चा के बाद अब मुख्यमंत्री अपनी सरकार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दे सकतेहैं ऐसी भी खबरे उड़ने लगीं हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह संकेत दिए थे कि होली के बाद राज्य सरकार दायित्वों की घोषणा कर सकती है। उन्होंने दायित्वों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सौंप दी थी। सीएम ने सरकार के कामकाज और राजनीतिक मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी है।

