देहरादून : प्राकृतिक सौंदर्यता में दून में ड्रैगन फ्रूट की खेती होनी शुरू की गई है। उद्यान विभाग ने पहली बार 40 हेक्टेयर में इसकी खेती कराने के लिए किसानों को 13,334 पौधे निशुल्क दिए हैं। ड्रैगन फ्रूट की उपज को बेहतर दाम पर बेचने के लिए उद्यान विभाग किसानों को बाजार और सप्लायर भी दिलाएगा। उपलब्ध कराएगा।दून में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए पहली बार में रकबे की सीमा निर्धारित की है। तय लक्ष्य को अगर उद्यान विभाग प्राप्त कर लेगा तो इसका दायरा बढ़ाया जाना है। उद्यान विभाग के अनुसार, दिल्ली और पश्चिमी यूपी समेत राज्यों में ड्रैगन फ्रूट की मांग बढ़ रही है। देहरादून में ड्रैगन की खेती इस बार की जा रही है। मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी ने बताया है कि जिन किसानों की जमीन कम है उन्हें खेती के लिए सबसे अधिक प्रेरित किया जा रहा है। ये फल बेहद पोषक होता है इसमें एंटी ऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।खासियतों के चलते ड्रैगन फ्रूट बाजार में 350-500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से खरीदा जाता है।
प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू, किसानों को मुफ्त मिले पौधे

