देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दुखद घटना सामने आई जिसके चलते एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद शासन ने इस मामलें को सख्ती से लिया और प्रभारी सचिव ने मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच दिए हैं। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले में प्रसव पीड़ा में एम्बुलेन्स को कॉल करने के बाद एक प्रसूति की मौत हो गई।
इस मामले को प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार ने गंभीरता से लिया गया। उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.शैलजा भट्ट को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी सचिव ने महानिदेशक को आदेश दिए कि घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो। इसके लिए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की व्यक्तिगत रूप से मॉनीटरिंग की जाए। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा व नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए आदेश तत्काल जारी किए जाएं और व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जाए। इस प्रकरण की शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

