रामनगर : रामनगर में चल रहे तीन दिवसीय G 20 सम्मलेन का आज दूसरा दिन है। और आज प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आज रामनगर पहुंचे है। रामनगर पहुंचकर सीएम धामी नें सबसे पहले एक संसथान में अष्टमी के मौक़े पर कन्या-पूजन किया। इसके बाद रामनगर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
कन्या-पूजन कार्यक्रम में कुछ देर सम्मिलित होने के बाद सीएम धामी ने 28 करोड़ की लागत से रोडवेज पोर्ट,15 करोड़ की लागत से बने पॉलीटेक्निक भवन ,2 करोड़ किलागेट से नन्दा लाइन सौंदर्य करण व 13 करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिल पार्किंग जैसी स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए कार्यरत है। रामनगर में शुरू हुए G-20 सम्मेलन में कई देशों व शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधियों का उत्तराखंड पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि यह स्वर्णिम अवसर वैश्विक पटल में उत्तराखंड को नई पहचान देने वाला साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं जैव विविधता से पूरे विश्व को परिचित कराने का लाभ हमें मिलना अब संभव होगा। इसके साथ ही प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी ।

