देहरादून :उत्तराखंड के आठ जिलों में 122 करोड़ रुपये धनराशि से तैयार होंगी 32 पार्किंग। इसके लिए पहली किस्त के तौर पर 77 करोड़ रुपये सरकार के खाते में आ चुके हैं । इन पार्किंग पर 7,190 वाहन पार्क हो सकेंगे। शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस जानकारी के लिए कहा है कि अब पार्किंग के लिए राज्य के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान है और कैम्प्टी, गंगोत्री और लक्ष्मणझूला में राज्य की पहली तीन पार्किंग बनेगी। जिनकी डीपीआर नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन तैयार कर रहा है। विधानसभा स्थित कक्ष में मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि , इन 32 पार्किंग में से 18 मल्टी लेवल पार्किंग होंगी। यहाँ 14 सरफेस पार्किंग हैं। दो साल में इन्हें तैयार करने का लक्ष्य रखा है और 11 पार्किंग के निर्माण की डीपीआर को 3.45 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है।
इस सूची में चमोली में एक, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में दो, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में तीन, रुद्रप्रयाग में एक, बागेश्वर में दो हैं। प्रदेश में तीन जगहों कैम्प्टी, गंगोत्री के गंगनानी और ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला में टनल पार्किंग बनाई जा रही हैं। कैम्प्टी की डीपीआर के लिए 42 लाख, गंगनानी के लिए 77 लाख और लक्ष्मणझूला के लिए 30 लाख जारी हुए है।
इन जिलों में ऐसी पार्किंग व्यवस्था –
जिला पार्किंग की संख्या वाहन क्षमता
टिहरी 01 40
उत्तरकाशी 05 571
नैनीताल 04 600अल्मोड़ा 09 2108
चमोली 01 65
चंपावत 04 223
पौड़ी 05 226
पिथौरागढ़ 03 62

