देहरादून : आज विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सैन्य परिवारों को तोहफा भी दिया। साथ ही सैन्य परिवारों के हाउस टैक्स से जुड़े मसले पर भी अपना पक्ष रखा।
शुक्रवार को शहरभर में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। विभिन्न संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य परिवारों को उत्तराखंड रोडवेज में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी है।

