रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई,23 गिरफ्तार

रुड़की : सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस ने पकड़ की है। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई है। एसएससी के निर्देश पर रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया गया। 

पुलिस ने गुरुवार को देर रात तक कई होटलों में छापा मारा। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में अफरातफरी है। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार करके थाने ले पहुंची और पूछताछ की।होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *