चमोली : उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। मैदानी इलाक़े से लेकर पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है ,जिससे लोगों को गर्मी से निज़ात मिली है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रियों को भी यात्रा में मुश्किलें हो रही है। चमोली ज़िले में कल रात से हो रही बर्फ़बारी के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। गोविंदघाट गुरूद्वारे के मैनेजर ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और बर्फवारी के कारण यात्रियों को घांघरिया में ही रोका गया है , यहां केम्प में लगभग 1100 यात्रियों को रोका गया है। वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ मेभी बारिश हो रही है लेकिन यहां के यात्रियों को अभी रोका नहीं गया है। और यात्रियों को सावधानी के साथ यात्रा करने के निर्देश दिए है। वही मसूरी में भी तेज़ बारिश और आंधी चल रही है , जिसके कारण यहां की मालरोड पर पेड़ गिर गया , जिसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मालरोड पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। और इसके बाद मालरोड पर आवाजाही शुरू हो सकी।
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम,रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा

