देहरादून : प्रदेश की धामी सरकार को कल यानी कल शनिवार को दो साल पूरे हो जाएंगे। दो साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिए सभी 19 सांगठनिक जिलों में प्रेस वार्ताएं और गोष्ठियां करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के सभी मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ये प्रेस वार्ताएं करने वाले हैं और जिला मुख्यालयों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले इन सभी नेताओं की सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह देहरादून महानगर में प्रेस वार्ता करेंगे, जबकि देहरादून ग्रामीण के कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी को शामिल होना है।
कल धामी सरकार के दो साल होंगे पूरे, सीएम-मंत्री और सांसद गिनाएंगे उपलब्धियां

