बहन की रक्षा का निभाया वचन, तो कर दी भाई की हत्या

यूपी के प्रयागराज में बड़ी वारदात हुई है जहां एक 10 वीं के छात्र कोपीटपीट कर मारा डाला। खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर उसे घेरा और उसपर पटरे से वार किया। पुलिस ने माहौल को देखते हुए शव अस्पताल भेजा लेकिन परिजनों को  खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  दरअसल,मृतक छात्र पुरादत्तु गांव निवासी मनोकामना शर्मा का बेटा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उसकी चचेरी बहन भी इसी स्कूल की 10वीं की छात्रा है। उसने बताया कि सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद भाई-बहन वापस घर जा रहे थे। उसी मोहल्ले के रहने वाले गैरसमुदाय के कुछ युवकों, जो स्कूल के ही छात्र हैं, ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का की कोशिश की और बतमीजी भी की।बहन ने शोर मचाया तो सत्यम मनचलों से भिड़ गया। इस पर उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। घेरकर पटरे से पीट-पीट कर तब तक मारा जब तक कि वह बेसुध होकर जमीन पर गिर नहीं पड़ा। जबतक पुलिस पोहुंचि और उसे अस्पताल ले गई वहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। परिजनों ने खीरी चौराहे पर जाम लगाया और गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *