सहारनपुर जिले से आए किसानों की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई है। इस दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसानों समेत दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति से जुड़ा है। एक दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने किसान नेता के खिलाफ एसपी देहात को शिकायती पत्र सौंपकर उन्हें ब्लैकमेल करने की बात कही है।सोमवार को सहारनपुर जिले के बेहट और छुटमलपुर से कुछ किसान रुड़की तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर गए और भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे । उन्होंने भी किसानों के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पक्षों के बीच तनातनी और झड़प भी हुई। सिविल लाइंस कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों और भाजपाइयों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग सिविल लाइंस कोतवाली में जुटने शुरू हो गए हैं।
किसानों की भाजपाइयों से झड़प, गिरफ्तार हुए

