कोट्टयम : केरल राज्य में पिछले कई दिनों से भारी बारिश आफत बनी हुई है , और लगातार हो रही बारिश ने राज्य के कई जिलों में तबाही मचाई है। मिली जानकारी के अनुसार केरल के कोट्टयम जिले में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है , जिसमे करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। राहत व बचाव कार्य के दौरान अब्भी तक 7 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। भारी बारिश की वजह से राज्य की कई नदियों का जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि केरल के कोट्टयम जिले में भारी बारिश से रविवार को करीब 12 और इडुक्की में 3 लोगों की मौत हो गई , और अब तक करीब 7 शवों को बरामद कर लिया गया है। विभाग ने यह भी बताया कि भूस्खलन की वजह से हुई मौतों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है और बचाव कार्य के पूरा होने के बाद ही हुए नुक्सान का पता लगाया जा सकता है। वहीं यहां के एर्नाकुलम जिले की मुवत्तुपुझा नदी मेंलगातार हो रही बारिश के बाद जलस्तर बढ़ा गया है ,और कोलम जिले में कल्लड़ा नदी भी उफान पर है। मौसम विभाग ने केरल के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है , जिन जिलों में यह अलर्ट किया है उनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझीकोड शामिल हैं।

