पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और भूस्खलन ने जहां चिंता बढ़ा दी है। मैदानों में बारिश की वजह से बेहद ठण्ड है। मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव हुआ है। शीतलहर में कमी के बाद सोमवार से इस हफ्ते चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश की आशंका है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन ढलने पर धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की या मध्यम दर्जें की बारिश हो सकती है। मंगलवार से गुरुवार को दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून के विकासनगर में पहाड़ दरकने से जेपीआरआर मोटर मार्ग बंद हो गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।

