आम महोत्सव का हुआ उद्घाटन, मॉस्को-बहरीन के बाद अब यूरोप जाएगा आम 

यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया और यूपी का आम आज विश्व की पसंद चुका है। मास्को दुबई और बहरीन बड़ा प्रमाण हैं। और यहां का स्वादिष्ट आम यूरोप तक पैर पसारने को तैयार है। आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें। सीएम ने आज अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में संबोधन में ये कहा। साथ ही बोले कि उत्तर प्रदेश में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं । उत्तर प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग भी पूरी करने में सक्षम है। 

सीएम ने कहा कि इसके लिए चार स्थानों पर पैक हाउस बनाए गए हैं ।निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बाजार बने हैं ।अभी हाल ही मास्को में उत्तर प्रदेश का आम हाथों-हाथ लिया गया । सीएम ने महोत्सव के दौरान ही 12 टन आम बहरीन, एक टन दुबई तथा दो टन मास्को के लिए भी भेजा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *