बहनों को सीएम का तोहफा,150 बसों को किया रवाना 

लखनऊ: देश में भाई बहन के पवित्र बंधन का साक्षी पर्व रक्षाबंधन कल 11 अगस्त को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। जिसके उपलक्ष में यूपी सरकार ने बहनों को उपहार  दिया है मुफ्त बस सफर का। जिसके लिए आज बुधवार सुबह प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम की 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर यह बसें खासतौर से माताओं बहनों को निशुल्क उनके भाइयों के निवास शहरों तक ले जाएंगी। 75 जनपदों को दो दो बसें मिल रही हैं। 

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने झांसी, बरेली और अलीगढ़ के ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर का भी अनावरण किया। साथ ही सारथी हाल फिरोजाबाद का भी शिलान्यास किया। उन्होंने अलीगढ़ नौझील कांठ हैदरगढ़ और सिग्नेचर बस अड्डा का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया कि जल्द ही 60 वर्ष से ऊपर की माता बहनों को फ्री में यात्रा कराने की योजना भी शुरू करेंगे।

इस उपलक्ष में सीएम योगी ने कहा मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि आम आदमी का वास्ता सड़क पर उतरते ही हमारी बसों से पड़ता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपनी परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करें । 2019 के कुंभ प्रयागराज के दौरान हमने जो बसें खरीदी थी उन्हें भी हमने परिवहन निगम को समर्पित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *