नई दिल्ली/भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी से लापता तीन बच्चों में से दो का शव दिल्ली के महरौली इलाक़े के जंगल से बरामद हुआ है। दो बच्चों को महरौली ले जाकर अपराधियों ने उनकी हत्या की, और उनके शव को जंगल में फेंक दिया. लापता और अपहरण मामले में दिल्ली पुलिस के साथ राजस्थान के भिवाड़ी की क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया औरसर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को 2 बच्चों के शव मिले. जबकि एक और लापता बच्चा पुलिस को 16 अक्टूबर को जिंदा मिला था। जिसे फिलहाल लाजपत नगर के एक बाल गृह में रखा गया है।
बता दें, राजस्थान के भिवाड़ी से तीन नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले को लेकर भिवाड़ी पुलिस ने 15 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। राजस्थान पुलिस ने उन संदिग्धों को हिरासत में लिया जिन्होंने दिल्ली के कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे नाबालिग 3 भाइयों की हत्या और उनके शवों को जंगल में फेंकने की बात कबूल की थी। इस मामले में भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम अलवर के भिवाड़ी से एक सब्जी विक्रेता ज्ञान सिंह के बेटे अमन (13 वर्ष), विपिन (8 वर्ष ) और शिवा (7 वर्ष) को अगवा किया गया था। उनकी रिहाई के बदले अपहरणकर्ताओं ने 8 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में आरोपियों ने उन बच्चों की हत्या कर दी। अपहरण की शिकायत के बाद अपनी जांच में पुलिस ने फिरौती मांगने वालों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनका पता लगाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महावीर तेली और मांझा कुशवाहा ने बच्चों की हत्या करने की बात कबूल ली है। और उनकी सूचना पर मंगलवार को दिल्ली में यमुना के पास दो शव भी मिले।
महरौली के जंगल से मिले बच्चों के शव,मचा हड़कंप

