मेरठ : आज गुरूवार को सीएम योगी आदित्यनाथ किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा संबोधित करने पहुँच रहे हैं। वे हेलीकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर आएँगे और तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा के लिए रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ का जिले में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे मोदीपुरम में हुई प्रधानमंत्री की रैली में आए थे। इसके बाद सरधना में ठाकुर चौबीसी में रैली को संबोधित कर चुके हैं। गुरूवार को योगी किठौर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में पहुंचेंगे। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं करने में जुटे हुए हैं।
आज मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 20 अप्रैल को आएंगे अखिलेश

