प्रदेश में NIA की छापामारी से मचा हड़कंप

हरिद्वार: गौरतलब है कि हरिद्वार से पिछले दिनों दो आतंकियों को गिरफ्त में लिया गया था जिसके बाद मंगलवार को रुड़की में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापामारी से अफरातफरी मची है। एनआईए की टीम ने उत्तराखंड में कई जगह छापे मारे हैं। इनमें से रुड़की में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक़, रुड़की से नगला इमरती में सुबह करीब 6:00 बजे एनआईए टीम जा धमकी, दो गाड़ियों में पहुंचे एनआईए के छह लोगों ने करीब 20 मिनट तक पूछताछ हुई और इसके बाद टीम निकल गई। एक टीम ने ज्वालापुर पहुंच कर भी छानबीन की है। कुछ दिन पहले एनआईए ने यहां से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था जिनमें नगला इमरती निवासी युवक है। 

इसके अलावा देहरादून के सहसपुर में भी एनआईए के कुछ अधिकारी पहुंचे हैं। एनआईए ने छापे से पहले उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी है। हालांकि, इस मामले आधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *