CPU ने पढ़ाया नाबालिकों को यातायात नियमों का पाठ

सीपीयू जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई करती है। वहीं CPU नियमों का पालन करने के लिए लोगों को इसका पाठ भी पढ़ाती है।
गुरुवार को रुड़की में सीपीयू ने नाबालिक विद्यार्थियों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया साथ ही उनसे नियमों का पालन करने के लिए कहा।
एसआई हरीश अधिकारी और हेड कांस्टेबल जाहुल हसन ने रुड़की के रामपुर चुंगी पर सड़क सुरक्षा माह के तहत नाबालिकों को वाहन संचालन से संबंधित अभियोग में किए गए प्रावधानों पर चर्चा कर नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिक विद्यार्थियों को यातायात के नियम पढ़ाए गए।
विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमों का पालन करते हुए ही वाहनों का संचालन करें। नियम न मानने पर पुलिस की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।
नियमों के साथ सुरक्षित संचालन ही लाभदायक है CPU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *