नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। और अब सबकी निगाहें चुनाव के नतीज़े पर टिकी हुई हैं। इसके लिए मतगणना अभी जारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से कौन होगा पार्टी का अगला अध्यक्ष इसका फैसला आज हो जाएगा। इसी के साथ करीब 22 साल में यह पहला मौका है जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य हिस्सा नहीं ले रहा है।
और जो जानकारी अभी तक मिल रही है उसके आधार पर मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि खड़गे थरूर से काफी आगे चल रहे हैं।
शशि थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा, जिसमें यूपी में चुनाव के संचालन में अनियमितता का आरोप लगाया। थरूर ने मांग की है कि यूपी के सभी वोटों को अवैध माना जाए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने इतने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया। गोगोई ने कहा कि हम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का महसूस करते हैं जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली. आने वाले समय में और मजबूत करेगी कांग्रेस।
कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष? आज होगा फ़ैसला

