बीते दो दिन पूर्व केदारनाथ में हुआ हेलीकॉप्टर हादसा बेहद दर्दनाक था जिससे सभी की आंखें हैं। जिसमें दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए जा रहा था, आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे से निकल रहा था जहां पहाड़ी से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ और टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हुआ।
इस हादसे में पायलट के साथ- साथ सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं। मृतकों में चार महिलाएं हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र ने मंगलवार को हादसे से एक दिन पहले सोमवार को अपनी पत्नी से आखिरी बात हुई थी और इस बातचीत में उन्होंने अपनी बेटी के लिए चिंता जताई थी। ’मेरी बेटी का ख्याल रखना, वह अस्वस्थ है’, ये हेलीकॉप्टर पायलट अनिल सिंह के वे अंतिम शब्द थे।
मरने वालों की सूची –हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

