छावला केस में पीड़िता के परिवार को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाया भरोसा

चमोली : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में छावला केस की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात करने पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। 

सीएम धामी ने पूरा सहयोग करने की बात करते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। मामले से संबंधित वकील चारू खन्ना से भी पूरी जानकारी ली है। पूरा उत्तराखंड उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड की बेटी के पिताजी से फोन पर भी बात की थी और कहा था कि वे जल्द ही दिल्ली आकर उनसे भी मिलेंगे। उत्तराखंड सदन में पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा कि हमारी बेटी को न्याय जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *