नगर निगम में गबन करने वाले गिरफ्तार,थे फरार

कोटद्वार नगर निगम में लाखों रुपये के गबन व घोटाले के दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। इस मामले में मास्टरमाइंड लेखा लिपिक पंकज रावत, सुमिता देवी व अभियुक्त कुलदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया था लेकिन अन्य आरोपी फरार थे।जिसके चलते पुलिस कई जगहों पर दबिश देने में जुटी हुई है। गुरुवार को टीम ने अहसान पुत्र अकबर निवासी आमपड़ाव थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल व नीरज रावत पुत्र सुरेन्द्र सिहं निवासी सिताबपुर थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया है।  96.35 लाख रुपये के घोटाले में भी मास्टर माइंड लेखा लिपिक पंकज रावत समेत सात लोगों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *