जोशीमठ : आज शनिवार को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। आज ही चारधाम यात्रा का भी समापन होगा।बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी है कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किए जाएंगे। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया।
आज चारधाम यात्रा का समापन,बदरीनाथ कपाट बंद

