देहरादून : देहरादून में कैंट बोर्ड के बाबू को सीबीआई की टीम ने रिश्वत के मामले में हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, कैंट बोर्ड कार्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सीबीआई की टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। सीबीआई की टीम के कैंट में पहुंचने से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खबर है कि कैंट के बाबू रमन अग्रवाल पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। टीम ने बाबू को हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ भी की है।
प्रदेश में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई,क्लर्क हिरासत में

