गोरखपुर शहर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में ड्रोन उड़ाने के साथ ही फोटो-वीडियो शूट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद युवक पर आईपीसी की धारा 188 और ड्रोन अधिनियम 10 तथा 10ए के तहत मामला लिखा गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन, ड्रोन, हार्डडिस्क भी जब्त हुई है। गोरखनाथ इलाके के नथमलपुर निवासी मयंक बरनवाल 21 अगस्त की शाम सात बजे गोरखनाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन घूम रहा था।
ड्रोन के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास का फोटो-वीडियो भी शूट हो रहा था। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने अचानक से ड्रोन को देखा। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। तत्काल वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी दी।पुलिस को बताया कि वह सिर्फ ड्रोन से फोटो-वीडियो शूट कर रहा था, लेकिन उसके पास मंदिर परिसर में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी।

