देहरादून : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उत्तराखंड में आज कक्षा 10वीं और 12वीं 2021-22 सत्र के टर्म-1 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को साँझा कर दिया है। टर्म-1 की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। आपको बतादें की प्रदेश के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ये सभी डीटेल्स सांझा की गयीं हैं। जहां से सैम्पल पेपर डाउनलोड करके छात्र तैयारी कर सकतें हैं।
प्रदेश के सीबीएसई के अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि इन सैंपल पेपर की मदद से छात्रों को परीक्षा में आने वाले सवालों के प्रकार और उनकी मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जो उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद करेंगे।
टर्म-1 बोर्ड के लिए प्रश्नों और मार्किंग स्कीम को समझने का फायदा बोर्ड परीक्षा में होगा। छात्रों को सवालों के जवाब देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
आपको बतादें कि नए परीक्षा पैटर्न के टर्म वन परीक्षा में बहुविकल्पीय यानी एमसीक्यू आधारित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, मासिक परीक्षाओं का पैटर्न भी इसे ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके अलावा टर्म टू परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी, लेकिन इस बार तीन घंटे के समय के बजाय दो घंटे का ही समय परीक्षा के लिए दिया जाएगा।

