चंपई सरकार ने पाया विश्वास मत, 47 वोट पक्ष में, विपक्ष के 29 वोट 

रांची : आज सोमवार को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है।  साथ ही सरकार के पक्ष में 47 और विपक्ष में 29 वोट पड़े। बहुमत परीक्षण के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र रखा गया जिसमें  राज्यपाल के अभिभाषण से शुरुआत की गई । बतादें कि विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है और विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 डाले गए औरविधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

क्या बोले  हेमंत सोरेन –

 हेमंत सोरेन ने कहा कि , ‘मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नजर डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मोल नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि ‘यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है।देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना… अगर है हिम्मत तो सदन में कागज पटक कर दिखाए कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *