चिलचिलाती धूप और गर्मी से फिलहाल अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बीते दिन बुधवार को झांसी में सर्वाधिक 45 डिग्री तो वहीं ओरई में 44.6 डिग्री और बुलंदशहर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आज और कल हीट वेव चलने की चेतावनी बताई है। दो दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन में लू चलेगी जिससे बड़ी परेशानी हो सकती है। रात में भी उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल शुक्रवार तक तापमान के स्थिर रहने का पूर्वानुमान है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कूमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत भी नहीं हैं। शहर में बुधवार को लोग दिन में धूप और गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज चलेगी लू, इन जिलों में होगी बारिश
