आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री की अंतरिम जमानत पांच सप्ताह के लिए बढ़ाई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनको अंतरिम जमानत दी है। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को जैन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने बताया है कि 21 जुलाई को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की गई थी जिसकी वजह से उनकी अंतरिम जमानत बढ़ाई गई है।
इससे पहले 10 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी जमानत को 24 जुलाई तक लिए बढ़ाया था। वकील ने कोर्ट में कहा था कि डॉक्टरों ने उनको सर्जरी की सलाह दी है।

