वाराणसी : गौरतलब है कि वाराणसी ज्ञानवापी सर्वे सम्पन्न हुआ है,जिसके बाद आज मंगलवार को मस्जिद में शिवलिंग मिलने के बाद अदालत की पुष्टि के बाद विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने कोर्ट में कहा कि अभी सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है इसलिए रिपोर्ट पेश करने के लिए उन्हें दो दिन का और समय दिया जाए। इस मामले में अब सुनवाई पूरी अब पूरी हुई है और जिसके बाद अदालत ने दो दिन मोहलत देने को लेकर अभी कुछ देर में शाम चार बजे तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत के फैसले के बाद ही पता चल सकेगा कि सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का समय मिलेगा कि नहीं।
ज्ञानवापी सर्वे की आज नहीं होगी रिपोर्ट दाखिल,कुछ ही देर में आएगा फैसला

