हरिद्वार: लक्सर हत्याकांड के 6 आरोपी गिरफ़्तार
हरिद्वार। लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में बीती 6 मई को रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर…
Truth & Trust
Haridwar News
हरिद्वार। लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में बीती 6 मई को रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर…
कोरोना के इलाज़ की एवज में ज़्यादा पैसे वसूलने की शिकायत पर आज देर रात हरिद्वार के ज़िलाधिकारी सी. रविशंकर द्वारा शहर केएक निजी अस्पताल में छापा मारने से हड़कम्प मच गया। दरअसल डीएम को पिछले लम्बे समय से सराय रोड पर स्थित नूतन ओजस अस्पताल के विषय में इस तरह की शिकायतें मिल रही थी।ज़िलाधिकारी ने आज देर रात प्रशासनिक अमले के साथ अस्पताल में छापा मारा। लम्बी छानबीन के बाद ज़िलाधिकारी सी.रविशंकर ने बताया की अस्पताल को कोरोना मरीज़ों के इलाज़ के लिए स्वीकृति नहीं दी गयीहै, साथ ही यहाँ इलाज़ के लिए आई.सी.एम.आर व एम्स की गाइडलाइनस का भी पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड- नॉन कोविड मरीज़ों के अलग अलग इलाज़ का भी कोई इंतज़ाम नहीं है। इससे कोरोना संक्रमणफैलने का ख़तरा है। डीएम ने कहा की ओजस हॉस्पिटल में छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है व प्रशासन की टीम यहाँ की व्यवस्थाओं व मनमानेदाम वसूलने के आरोपों की जाँच कर रही है। इसके बाद अस्पताल के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे अस्पतालों के ख़िलाफ़ एक दस्ते का गठन किया गया है जिसमें एक डॉक्टर, एक टैक्स विभाग का अधिकारी वपुलिस को शामिल किया गया है। उधर प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज़ के लिए मरीज़ों से एक बैड के 30 हज़ार रुपए प्रति दिन तक वसूले जा रहे थे। एकतरफ़ आमजन कोरोना महामारी के दौर में पहले से ही परेशान है वहीं कुछ अस्पताल इलाज़ के नाम पर तिमारदारों का उत्पीड़न कर पूरेपेशे को कलंकित कर रहे हैं।
तस्लीम अंसारी पिरान कलियर दरगाह के प्रबंधक मो हारुन ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मज़ार में कुछ फ़र्ज़ी खादिमों द्वारा जायरीनों से अवैध उगाही वदानपात्रों में चोरी का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने थानाध्यक्ष पिरान कलियर को लिखे पत्र में 15 फ़र्ज़ी खादिमों के नाम लिखकर उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में मरीज़ सामने आए हैं। प्रशासन ने शहरी…
तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सलमानी बिरादरी की संपत्ति और संपत्ति से होने वाली आमदनी में धोखाधड़ी…
हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के निवासियों को दो दिन बिजली पानी की समस्या झेलनी पड़ेगी। कुम्भ 2021 के लिए अगले…
तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट आज देर शाम रोडवेज बस स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक बालिका लावारिस अवस्था में घूमते…
कनखल के रहने वाले होटल कारोबारी से फिल्म बनाने का झांसा देकर 90 लाखों रुपए की ठगी कर दी गई।ठगी…
तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरी…
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन कौवे मरे हुए मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना…