आज है सूर्यग्रहण,जानिए ग्रहण काल में क्या करें ?

दीपावली के बाद आज 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है, यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा. सूर्य ग्रहण कब से कब तक है ? सूर्य ग्रहण के सूतक कब से शुरू हुए ? सूर्य ग्रहण में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए ?

दीपावली के बाद आज 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है, यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।आइए आपको बताते है सूर्य ग्रहण कब से कब तक है ? और सूर्य ग्रहण में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए ?
समुद्र मंथन में भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धरकर अमृत वितरित किया था। राहु नामक दैत्य ने देवता का रूप रखकर धोखे से अमृत पी लिया था। यह सब सूर्य और चंद्रमा देख रहे थे, उन्होंने नारायण को बताया. नारायण मोहिनी रूप से चतुर्भुज रूप में आए और राहु पर अपना चक्र चलाया और राहु का वध कर दिया. वही राहु सूर्य और चंद्रमा से बैर का बदला लेता है। जब राहु चंद्रमा को ग्रसित करता है, तो चंद्रग्रहण होता है और जब सूर्य को ग्रसित करता है तो सूर्य ग्रहण होता है। 25 अक्टूबर सूर्यग्रहण को सुबह 11. 28 से शुरू हो जाएगा और शाम 6.33 मिनट तक रहेगा, लेकिन भारत में यह ग्रहण 4.22 से दिखना शुरू हो जाएगा और 5. 26 मिनट तक रहेगा. अलग-अलग मत, पत्रा के अनुसार सूतक और सूर्यग्रहण के समय में 15-20 मिनट का अंतर हो सकता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले तक शुरू हो जाते हैं. 25 अक्टूबर को सुबह 4.31 से सूतक शुरू हो जाएंगे। सूतक में कई चीजों के करने की मनाही होती है और कई कामों को करने का विधान होता है। सूतक में गर्भवती महिलाएं कोई भी फल और सब्जी न काटे और ना ही कुछ बुनें। घर के सभी खाने की सामग्री पर कुशा या तो तुलसा दल रख दें।

  • .