मणिपुर : पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के पहले मणिपुर में बम धमाका हुआ है। इस धमाके की ज़िम्मेदारी पीपुल्स रेवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलईपाक ने ली है, बता दें कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है,इस संगठन ने दावा किया है कि यह विस्फोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर किया गया है। मोदी मंगलवार को इम्फाल में चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं।मणिपुर के काकचिंग जिले में रविवार शाम को हुए एक बम विस्फोट में चुनाव ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को बताया कि विस्फोट राज्य की राजधानी इम्फाल से लगभग 60 किलोमीटर दूर वांगू टेरा इलाके में रविवार रात करीब आठ बजे हुआ। आईटीबीपी कर्मी रात में गश्त पर निकले थे, जब विस्फोट हुआ।
मणिपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें यहां तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों जवान उत्तराखंड के निवासी हैं। दोनों का इम्फाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच, मणिपुर के उग्रवादी संगठनों के एक समूह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के राज्य से जाने तक पूर्ण बंदी का आह्वान किया है।वहीं राहुल गांधी ने भी इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एवं आरएसएस मणिपुर में सम्मान की भावना के साथ नहीं बल्कि श्रेष्ठता की भावना के साथ आते हैं। दूसरी ओर, मैं विभिन्न जनजातियों, पहाड़ियों और घाटी से , और आप अपनी महिलाओं के साथ किस प्रकार आचरण करते हैं। विनम्रता के साथ सीखने आता हूं। गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मतदान होगा।

