जोशीमठ मामलें में कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार,  ढहाए जाएंगे होटल

जोशीमठ शहर में असुरक्षित भवनों का आंकड़ा अधिक से अधिक सामने आ रहा है। अब तक कुल 678 भवन चुने गए हैं. सीबीआरआई की टीम ने सोमवार को मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया और आज मंगलवार  इन दोनों होटलों से भवनों को ढहाने की शुरुआत होगी। इन होटलों में ज्यादा दरारे पायीं गयीं है,आज मंगलवार को केंद्रीय रक्षराज्य मंत्री अजय भट्ट जोशीमठ पहुंचे है, जहां उन्होंने सेना और आईटीबीपी मुख्यालय जाकर वहां के हालात का जायजा लिया। इसके बाद वे जोशीमठ में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का जायजा लिया और प्रेसवार्ता भी करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने इसपर सुनवाई के लिए अब 16 जनवरी की अगली तारिख बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *