हरिद्वार : हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी। खबर है कि कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लगी है। जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग पर काबू पाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे। कोई जनहानि नहीं है।
हरिद्वार में हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने बचाई जान

